सीतामढ़ी: भीषण गर्मी के बीच बदला सिविल कोर्ट का टाइम-टेबल, 3 जून से मॉर्निंग कोर्ट

Updated:
विज्ञापन
Sitamarhi News Civil court morning shift timetable changed due to heatwave

सीतामढ़ी व्यवहार न्यायालय

Sitamarhi News: भीषण गर्मी के कारण सिविल कोर्ट का टाइम-टेबल बदल गया है.अधिवक्ता संघों की मांग पर जिला जज ने 3 से 27 जून तक मॉर्निंग कोर्ट चलाने की अनुमति दी है.अब अदालत सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक चलेगी. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट

Sitamarhi News: भीषण गर्मी और उमस से आम से लेकर खास तक हर कोई परेशान है.इस जानलेवा गर्मी को देखते हुए स्थानीय सिविल कोर्ट के संचालन के समय में बड़ा बदलाव किया गया है.दोनों अधिवक्ता संघों के संयुक्त आग्रह पर जिला जज ने कोर्ट को मॉर्निंग शिफ्ट में चलाने की मंजूरी दे दी है.इस फैसले से न्यायिक सेवा से जुड़े अधिकारियों, वकीलों और दूर-दराज से आने वाले मुवक्किलों को बड़ी राहत मिलेगी.

अधिवक्ताओं के आग्रह पर जिला जज ने लिया फैसला

स्थानीय दोनों अधिवक्ता संघों ने संयुक्त रूप से एक आवेदन जिला जज को सौंपकर भीषण गर्मी के मद्देनजर शीघ्र मॉर्निंग कोर्ट संचालित कराने का अनुरोध किया था.29 मई 2026 को सौंपे गए इस आवेदन पर जिला जज ने गंभीरता से संज्ञान लिया.उन्होंने हाई कोर्ट के दिशा-निर्देशों के आलोक में आगामी 3 जून 2026 से 27 जून 2026 तक मॉर्निंग कोर्ट के संचालन की लिखित स्वीकृति प्रदान कर दी है.इस संबंध में आधिकारिक पत्र भी जारी कर दिया गया है.

सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगा कामकाज

नए टाइम-टेबल के अनुसार, 3 जून से कोर्ट की कार्यवाही सुबह 7:30 बजे शुरू हो जाएगी और दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी.इस कार्य अवधि के दौरान मुवक्किलों और वकीलों की सहूलियत के लिए सुबह 10:00 बजे से 10:30 बजे तक आधे घंटे का लंच ब्रेक (छुट्टी) रहेगा.दोपहर की झुलसाने वाली धूप और लू से पहले कोर्ट का काम निपट जाने से लोग हीटवेव की चपेट में आने से बच सकेंगे.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन