सीतामढ़ी: शेरशाह सूरी महोत्सव में छाईं सीतामढ़ी की मोनी झा, लोकगीत पर झूमे दर्शक

प्रस्तुति देती लोक गायिका मोनी झा
सीतामढ़ी की लोक गायिका मोनी झा ने शेरशाह सूरी महोत्सव-2026 में शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित भी किया गया. पढ़ें पूरी खबर…
सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट
Sitamarhi News: सीतामढ़ी की बेटी और लोक गायिका मोनी झा ने पर्यटन विभाग बिहार सरकार के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय शेरशाह सूरी महोत्सव-2026 में अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया.
लोकगीतों पर झूमे दर्शक
सासाराम के फजलगंज स्टेडियम में आयोजित महोत्सव के दूसरे दिन मोनी झा ने मंच संभालते ही माहौल को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया.
उन्होंने “वाल्मीकि ने रची रामायण, लव-कुश को जाने संसार” जैसे बिहार अस्मिता गीत के साथ-साथ लोकगीत “बाबा दिहलें टिकबा सेहो रे हम तेजब हे छोटी ननदी” प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
उनकी मधुर आवाज और लोकशैली की प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया.
लगातार दूसरे वर्ष मिली प्रस्तुति का मौका
मोनी झा लगातार दूसरे वर्ष इस प्रतिष्ठित महोत्सव में प्रस्तुति देने पहुंचीं. उनके गायन ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया और सांस्कृतिक प्रेमियों ने उनकी प्रस्तुति की जमकर सराहना की.
स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
कार्यक्रम के समापन पर वरीय उप समाहर्ता (विकास) सह जिला पर्यटन पदाधिकारी विनय प्रताप सिंह ने मोनी झा को अंगवस्त्र और शेरशाह के मकबरे का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया.
महोत्सव में कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बिहार की लोकसंस्कृति और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










