सीतामढ़ी अस्पताल के कैदी वार्ड से वेंटिलेटर तोड़कर भागा बदमाश, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीतामढ़ी सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से वेंटिलेटर तोड़कर फरार हुआ शातिर बदमाश फेकन कुमार. लापरवाही बरतने पर पांच पुलिसकर्मी निलंबित, तलाश जारी.

विज्ञापन

Sitamarhi News: सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाज के लिए भर्ती शातिर बदमाश फेकन कुमार सोमवार की दरमियानी रात पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन में सामने आया कि कैदी ने बाथरूम का वेंटिलेटर तोड़ा और उसी रास्ते से बाहर निकल गया. मामले में सुरक्षा में तैनात पांच पुलिसकर्मियों और गृहरक्षक की लापरवाही सामने आने के बाद एसपी अमित रंजन ने सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

विज्ञापन

कैदी वार्ड के बाथरूम का वेंटिलेटर तोड़कर भागा

पुलिस के अनुसार फेकन कुमार सदर अस्पताल स्थित कैदी वार्ड में इलाज के लिए भर्ती था. सोमवार की रात उसने बाथरूम के वेंटिलेटर को तोड़ा और उसी रास्ते से अस्पताल से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की.

सुरक्षा में तैनात पांच पुलिसकर्मी निलंबित

एसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रारंभिक जांच में कैदी वार्ड की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों और गृहरक्षक की लापरवाही सामने आयी है. इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी अमित रंजन ने कैदी वार्ड में प्रतिनियुक्त सभी पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबित कर्मियों में गृहरक्षक भी शामिल है.

फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित

फेकन कुमार के फरार होने के मामले में नगर थाना में कांड संख्या 519/26 दर्ज किया गया है. एसपी के निर्देश पर फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है. टीम जिले के विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.

तीन जुलाई को पुलिस की गोली से घायल हुआ था फेकन

फेकन कुमार परसौनी थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी अमृत साह का पुत्र है. वह रीगा थाना कांड संख्या 274/26 का अभियुक्त है. पुलिस के अनुसार तीन जुलाई को पुलिस के हाफ एनकाउंटर में उसके पैर में गोली लगी थी. इसके बाद इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था.

पुलिस ने लोगों से सूचना देने की अपील की

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि फरार विचाराधीन बंदी फेकन कुमार के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम थाना या सीतामढ़ी पुलिस को सूचना दें. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.

यह भी पढ़ें: अंडा खरीदकर लौट रहे युवक पर किया था चाकू से हमला, अब मिली तीन साल की सजा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन