सीतामढ़ी में प्रसाद खाने से एक ही परिवार के चार लोग बीमार, 6 वर्षीय बच्ची की हुई मौत

Author Raushan kumar|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

प्रसाद खाने से एक ही परिवार के चार लोग बीमार, 6 वर्षीय बच्ची की हुई मौत

सीतामढ़ी जिले के परोहा गांव में प्रसाद खाने के बाद एक परिवार के चार सदस्य बीमार हो गए. इलाज के दौरान एक 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

Food Poisoning tragedy: सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र अंतर्गत परोहा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पड़ोस से आया प्रसाद खाने के बाद एक ही परिवार के चार सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. इलाज के दौरान छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य परिजनों का इलाज अस्पताल में जारी है. घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा और मातम पसरा हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Sitamarhi child death News: प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात पड़ोस के घर से इस परिवार में प्रसाद आया था. परिवार के सदस्यों ने प्रसाद का सेवन किया और उसके बाद रात का खाना खाकर सो गए. गुरुवार की सुबह काफी देर बीत जाने के बाद भी जब घर का कोई सदस्य बाहर नहीं निकला, तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई. ग्रामीणों ने घर के अंदर जाकर देखा तो सभी लोग अचेत और बदहवास हालत में पड़े थे.

Sitamarhi News: छह साल की मासूम की गई जान

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों की मदद से सभी पीड़ितों को इलाज के लिए डुमरा PHC में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए Sadar Hospital refer कर दिया. इस दौरान छह वर्षीय बच्ची साक्षी कुमारी की हालत लगातार बिगड़ती गई. परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे परिजन

मृतक बच्ची की मां आरती कुमारी, आठ वर्षीय बहन प्रिया कुमारी और दादी समुद्री देवी का इलाज वर्तमान में सदर अस्पताल में चल रहा है. दादी समुद्री देवी की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है, जिसके कारण उन्हें Sadar Hospital ICU में भर्ती कराया गया है. परिजनों का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने प्राथमिक तौर पर Food Poisoning की आशंका जताई है. हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि बीमारी और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

गांव में पसरा सन्नाटा, जांच में जुटी पुलिस

एक ही परिवार के चार लोगों के बीमार होने और मासूम बच्ची की मौत की खबर फैलते ही परोहा गांव में शोक की लहर दौड़ गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस प्रसाद के स्रोतों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके.


विज्ञापन
Raushan Kumar

लेखक के बारे में

By Raushan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन