नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही थी 1500 बोतल देसी शराब, पुलिस गश्ती टीम ने किया जब्त

Updated:
विज्ञापन

सांकतेकि तस्वीर

सीमावर्ती इलाके में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान जारी है. सुरसंड पुलिस ने NH 227 पर 1500 बोतल नेपाली शराब और 3 बाइक जब्त की हैं. हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से भागने में सफल रहे.

विज्ञापन

Sitamarhi News: सीमावर्ती इलाके में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुरसंड थाना पुलिस को बुधवार की देर रात बड़ी सफलता मिली है. रात्रि गश्ती पर निकली पुलिस टीम ने नगर पंचायत स्थित रामबाग के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 227) पर नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 1500 बोतल नेपाली देसी शराब और तस्करी में प्रयुक्त तीन बाइकों को जब्त कर लिया. हालांकि, पुलिस वाहन को दूर से आता देख तस्कर शराब लदी बाइकों को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Sursand News: रात्रि गश्ती के दौरान रामबाग NH 227 पर हुई कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात सुरसंड थाने की पुलिस टीम नियमित गश्ती पर निकली हुई थी.

इसी दौरान जैसे ही गश्ती दल नगर पंचायत क्षेत्र के रामबाग के समीप एनएच 227 पर पहुंचा, पुलिस को संदिग्ध स्थिति में तीन बाइकों पर शराब की बोरियां लदी दिखाई दीं. पुलिस वाहन की बत्ती और आहट देखते ही तीनों बाइक सवार तस्कर घबरा गए और अपनी-अपनी गाड़ियां सड़क किनारे छोड़कर भाग खड़े हुए.

300 एमएल की 1500 बोतलें बरामद, तीनों बाइक जब्त

पुलिस बल ने तुरंत घेराबंदी कर गाड़ियों की तलाशी ली. जांच के दौरान तीनों बाइकों पर लदी बोरियों से 300 एमएल वाली कुल 1500 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद की गई.

पुलिस ने मौके से तीनों बाइकों के साथ पूरी शराब की खेप को जब्त कर थाना लाया. तस्करों द्वारा सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में अवैध शराब खपाने के लिए यह बड़ी खेप लाई जा रही थी.

फरार तस्करों की पहचान में जुटी पुलिस: थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने बताया कि शराब की खेप और तीनों बाइकों को विधिवत जब्त कर लिया गया है.

उन्होंने कहा कि अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हुए तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. बाइकों के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर भी तस्करों का सुराग लगाया जा रहा है. मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, रिकॉर्ड रहेगा डिजिटल, कमतौल में लोगों को समझाई जा रही नई व्यवस्था


विज्ञापन
विजय नारायण मिश्र

लेखक के बारे में

By विजय नारायण मिश्र

विजय वर्ष 1990 से यानी पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनके पास प्रिंट पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है. वे प्रशासनिक व क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ ब्यूरो स्तर की खबरों के प्रबंधन और गहन रिपोर्टिंग में विशेष महारत रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन