भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सुरसंड के भिट्ठा पुलिस ने नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 150 बोतल देसी शराब के साथ एक तस्कर को बाइक समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Sursand Liquor Smuggler:  जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ भिट्ठा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने श्रीखंडी भिट्ठा गांव स्थित रातो नदी के तटबंध के समीप से नेपाल से लाई जा रही 150 बोतल देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को धर दबोचा. पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी जब्त कर लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

तस्कर की पहचान और जब्ती सूची

पुलिस की पूछताछ और प्रारंभिक कार्रवाई में निम्नलिखित विवरण सामने आए हैं:

  • गिरफ्तार अभियुक्त: छोटा मेघपुर वार्ड संख्या नौ निवासी चंद्रदेव सहनी का पुत्र महेश सहनी.
  • बरामद शराब: 300 एमएल क्षमता वाली कुल 150 बोतल नेपाली देसी शराब.
  • जब्त वाहन: तस्करी में प्रयुक्त बाइक, जिसका निबंधन संख्या बीआर 32बीबी 7348 है.

रातो नदी के तटबंध पर गश्ती के दौरान दबोचा गया

थानाध्यक्ष दीपक पटेल ने बताया कि सअनि नवीन कुमार साह के नेतृत्व में पुलिस टीम संध्या गश्ती पर थी. इसी दौरान सीमावर्ती रातो नदी तटबंध के रास्ते बाइक से संदिग्ध अवस्था में आ रहे युवक को रोका गया. तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में नेपाली शराब की खेप बरामद हुई. पुलिस ने शराब व बाइक को जब्त कर अभियुक्त के खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

ये भी पढ़ें: सीतामढ़ी में 18 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति को प्रमंडलीय आयुक्त की मंजूरी, प्रशासनिक महकमे में फेरबदल


विज्ञापन
विजय नारायण मिश्र

लेखक के बारे में

By विजय नारायण मिश्र

विजय वर्ष 1990 से यानी पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनके पास प्रिंट पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है. वे प्रशासनिक व क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ ब्यूरो स्तर की खबरों के प्रबंधन और गहन रिपोर्टिंग में विशेष महारत रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन