सीतामढ़ी के पुपरी में NHAI लिखी गाड़ी से शराब बरामद, दो आरोपी जेल भेजे गए

Author Baidnath thakur|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

NHAI जप्त पिकअप भान

सीतामढ़ी जिले में मद्य निषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए NHAI लिखी पिकअप वैन से 899 बोतलें अंग्रेजी शराब बरामद की हैं. इस मामले में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य फरार होने में सफल रहे. पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Sitamarhi liquor seizure: सीतामढ़ी जिला कें पुपरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मद्य निषेध विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नानपुर थाना क्षेत्र के मझौर चौक के समीप स्थित एक कोचिंग सेंटर परिसर में औचक छापेमारी की. इस दौरान टीम ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो कुख्यात तस्करों को मौके पर ही धर दबोचा. हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान दो अन्य तस्कर चकमा देकर फरार होने में सफल रहे. मद्य निषेध इंस्पेक्टर सुरेश राम के नेतृत्व में की गई इस बड़ी कार्रवाई के दौरान मौके से एनएचएआइ (NHAI) लिखा हुआ एक पिकअप वैन भी जब्त किया गया, जिस पर लादकर शराब लाई गई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

NHAI van liquor: पिकअप वैन से बरामद हुईं 899 बोतलें

मद्य निषेध विभाग की टीम द्वारा जब्त किए गए पिकअप वैन की जब गहराई से तलाशी ली गई, तो उसके अंदर से कुल 899 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई. इतनी बड़ी खेप मिलने से यह स्पष्ट हो गया है कि तस्कर क्षेत्र में अवैध शराब के बड़े कारोबार को अंजाम देने की फिराक में थे. पुलिस ने वाहन और शराब दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है.

गिरफ्तार तस्करों की हुई पहचान और जेल यात्रा

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार किए गए दोनों शराब तस्करों की पहचान उजागर हो गई है. इनमें से एक तस्कर मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बसहा गांव निवासी राजदेव चौधरी का पुत्र अजीत चौधरी है, जबकि दूसरा तस्कर नानपुर थाना क्षेत्र के मझौर निवासी स्व. मसूर आलम का पुत्र मो. महफूज है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी

छापेमारी के दौरान मौके से फरार होने वाले अन्य तस्करों की भी पहचान कर ली गई है. पुलिस के अनुसार, फरार तस्करों में बहेरा निवासी मिथिलेश दास का पुत्र अरविंद दास उर्फ बॉस तथा पुपरी निवासी सुनफी राउत का पुत्र विनय कुमार शामिल हैं. इस संबंध में मद्य निषेध थाना में दारोगा सोनू राज के लिखित आवेदन पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें...मुजफ्फरपुर में दिल्ली हाईकोर्ट का वकील बनकर 99 हजार की साइबर ठगी, मामला दर्ज



विज्ञापन
Baidnath Thakur

लेखक के बारे में

By Baidnath Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन