सीतामढ़ी में 18 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति को प्रमंडलीय आयुक्त की मंजूरी, प्रशासनिक महकमे में फेरबदल
सीतामढ़ी में 18 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति को प्रमंडलीय आयुक्त की मंजूरी, प्रशासनिक महकमे में फेरबदल
सीतामढ़ी में डीएम द्वारा भेजे गए 18 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति आदेश पर प्रमंडलीय आयुक्त ने 16 नामों को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
Sitamarhi Staff Deputation: जिले में 18 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त ने अपनी अंतिम स्वीकृति प्रदान कर दी है. पूर्व में वरीय पदाधिकारी से पूर्वानुमति नहीं लिए जाने के कारण 13 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति रद्द कर दी गई थी. बाद में जिलाधिकारी द्वारा संशोधित प्रस्ताव भेजे जाने पर आयुक्त ने 16 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति पर मुहर लगा दी, जबकि एक कर्मी को यथावत रखा गया और एक का तबादला किया गया.
आपके शहर में
डीएम के प्रस्ताव पर आयुक्त का फैसला
डीएम ने आयुक्त को पत्र भेजकर 13 और 5 कर्मियों की दो अलग-अलग सूचियां अनुमोदन के लिए भेजी थीं. इस दौरान लिपिक राज कुमार राय के अनुरोध पर उनकी बथनाहा प्रखंड में प्रतिनियुक्ति बरकरार रखी गई. वहीं जगह के अभाव का हवाला देने वाले लिपिक दीपक कुमार को डीसीएलआर सदर कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है.
प्रमुख कार्यालयों में इन कर्मियों की हुई प्रतिनियुक्ति
आयुक्त की सहमति के बाद कर्मियों को विभिन्न प्रशाखाओं और कार्यालयों में जिम्मेदारी सौंपी गई है:
- जिला स्तरीय शाखाएं: विनोदानंद झा व प्रेम प्रकाश को जिला विधि, दीपक कुमार को गोपनीय प्रशाखा व अधीक्षक कार्यालय, राशिद उल इस्लाम को जिला विकास, विपीन कुमार को भू-अर्जन, तौसीफ़ रजा को नजारत तथा रामचन्द्र राय को एडीएम विभागीय जांच कार्यालय में तैनात किया गया है.
- अतिरिक्त प्रभार: लिपिक महेन्द्र कुमार को सोनबरसा प्रखंड, अविनाश कुमार वर्मा को परिहार अंचल, वीरेंद्र साह को आरटीआई कोषांग और धर्मेन्द्र कुमार झा को परसौनी अंचल का अतिरिक्त प्रभार मिला है.
- अन्य तैनाती: शैलेन्द्र कुमार सिंह को जिला निर्वाचन, जाकिर हुसैन को डीसीएलआर सदर, नसीम अख्तर को जिला पंचायत और अजित कुमार को सुप्पी से सदर अनुमंडल कार्यालय भेजा गया है. जितेंद्र कुमार की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी गई है.
ये भी पढ़ें: पुपरी में बाइक गैरेज में लगी भीषण आग, तीन मोटरसाइकिल समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए