सीतामढ़ी में अज्ञात बाइक की ठोकर से साइकिल सवार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर थुम्मा गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय साइकिल सवार जलंधर राय की मौत हो गई. तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की सीधी टक्कर से घायल होने के बाद इलाज के दौरान SKMCH में उन्होंने दम तोड़ दिया.
Sitamarhi road accident: सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर थुम्मा गांव के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई. अज्ञात बाइक की सीधी टक्कर से गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार की इलाज के दौरान SKMCH में मौत हो गई. मृतक की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी 45 वर्षीय जलंधर राय के रूप में की गई है.
आपके शहर में
Sitamarhi News: आमने-सामने की टक्कर में हुए घायल
मिली जानकारी के अनुसार जलंधर राय अपनी साइकिल पर सवार होकर सीतामढ़ी की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में जलंधर राय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसे के बाद बाइक सवार फरार
घटना के तुरंत बाद आरोपी बाइक सवार वाहन समेत मौके से फरार हो गया. दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई. स्थानीय नागरिकों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस की आपातकालीन सेवा Dial-112 को दी.
बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर
सूचना मिलते ही Dial-112 की पुलिस टीम बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत रुन्नीसैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. सीएचसी के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए SKMCH Muzaffarpur रेफर कर दिया.
इलाज के दौरान तोड़ा दम
मुजफ्फरपुर के SKMCH में डॉक्टरों की देखरेख में इलाज के दौरान जख्मी जलंधर राय की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए