बाजपट्टी में स्कूली वैन की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर घायल, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

बाजपट्टी थाना क्षेत्र में बनगांव बाजार के पास स्कूली वैन की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी साइकिल भी दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बनगांव बाजार के पास बुधवार की सुबह स्कूली वैन की ठोकर से साइकिल सवार एक मजदूर घायल हो गया. हादसे में उसकी साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन की ओर से घायल के इलाज की व्यवस्था कराई गई. स्थानीय लोगों की मदद से उसे बेहतर उपचार के लिए सीतामढ़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Bajpatti News: बनगांव बाजार के पास हुआ हादसा

घायल की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव निवासी परमेश्वर महतो के पुत्र रामजी कुशवाहा के रूप में हुई है. वह साइकिल से जा रहा था, तभी बनगांव बाजार के समीप स्कूली वैन की चपेट में आ गया.

हादसे में साइकिल भी हुई क्षतिग्रस्त

टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामजी कुशवाहा घायल हो गए और उनकी साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई.

विद्यालय प्रबंधन ने कराई इलाज की व्यवस्था

हादसे के बाद विद्यालय प्रबंधन ने घायल मजदूर के इलाज की व्यवस्था कराई. स्थानीय लोगों की सहायता से उसे सीतामढ़ी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर बाजपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.

यह भी पढ़ें: एसएसबी 20वीं वाहिनी का सिलाई प्रशिक्षण संपन्न, 22 महिलाओं को मिला प्रमाणपत्र और टूल किट


विज्ञापन
सत्य प्रकाश

लेखक के बारे में

By सत्य प्रकाश

सत्य प्रकाश पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं. वे जमीनी स्तर और प्रखंड से जुड़ी विभिन्न प्रकार की विकासात्मक व जनहित की खबरों को प्रमुखता से कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन