एसएसबी 20वीं वाहिनी का सिलाई प्रशिक्षण संपन्न, 22 महिलाओं को मिला प्रमाणपत्र और टूल किट

Updated:
विज्ञापन

प्रमाण-पत्र के साथ प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), सीतामढ़ी द्वारा आयोजित 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस प्रशिक्षण से 22 युवतियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और स्वरोजगार शुरू करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है. प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और टूल किट प्रदान किए गए.

विज्ञापन

Sitamarhi News: भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में कौशल विकास एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 20वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), सीतामढ़ी द्वारा आयोजित 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया. भारत सरकार के वित्तीय वर्ष 2026-27 के मानव संसाधन विकास कार्यक्रम के तहत आयोजित यह प्रशिक्षण 7 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक चला. इसमें बैरगनिया समवाय के वाइब्रेंट ग्राम बखरी और लक्ष्मीपुर समवाय के ग्राम मसहा आलम की कुल 22 युवतियों एवं महिलाओं ने भाग लिया.

SSB News: स्वरोजगार के लिए दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र की महिलाओं को सिलाई का व्यावहारिक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था. प्रशिक्षण का संचालन रेनबो एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट, बगहा के सहयोग से कराया गया.

प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और टूल किट का वितरण

समापन समारोह के दौरान प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाली सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं सिलाई टूल किट प्रदान किए गए. अधिकारियों ने कहा कि इससे महिलाएं प्रशिक्षण में सीखे कौशल का उपयोग कर स्वयं का रोजगार शुरू कर सकेंगी.

सीमावर्ती क्षेत्रों की महिलाओं को मिलेगा लाभ

एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रमों का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनने और परिवार की आय बढ़ाने का अवसर मिलेगा.

अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ समापन

कार्यक्रम का समापन कार्यवाहक कमांडेंट विकास दीप सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट बिरजू रजक, असिस्टेंट कमांडेंट ओड़ेरा कारा काना, निरीक्षक (सामान्य) अविनाश कुमार सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: बेतिया: पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ, विद्यालय परिसर में गूंजा हरित भविष्य का संदेश


विज्ञापन
राकेश कुमार राज

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन