ई-श्रम पोर्टल पर निबंधित तमाम मजदूरों का बनेगा राशन कार्ड

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

जिले के मजदूरों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा. इसके लिए आपूर्ति विभाग के स्तर से पहल तेज कर दी गई है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. जिले के मजदूरों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा. इसके लिए आपूर्ति विभाग के स्तर से पहल तेज कर दी गई है. हालांकि राशन कार्ड से वह मजदूर लाभान्वित होंगे, जो ई-श्रम पोर्टल पर निबंधित होंगे. आपूर्ति विभाग ने जिला प्रशासन के साथ ही सभी एसडीओ को भेजे पत्र में यह स्पष्ट उल्लेख किया है कि उक्त पोर्टल पर निबंधित मजदूरों तमाम मजदूरों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा.

— सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पहल

बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा मजदूरों के पास राशन कार्ड नहीं होने के चलते आपूर्ति की व्यवस्था के लाभ से वंचित रहने के मामले को स्वत: संज्ञान लिया गया था. साथ ही वाद संख्या- 06/2020 से संबंधित आवेदन संख्या – 94/2022 की सुनवाई कर आदेश पारित किया गया था. आदेश चार अक्तूबर 24 को ही पारित हुआ था, जिसके आलोक में अब विभाग द्वारा कार्रवाई शुरू की गई है.

— क्या है सुप्रीम कोर्ट का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत सभी असंगठित क्षेत्र/प्रवासी श्रमिकों, जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड से वंचित है, को अनिवार्य रूप से राशन कार्ड निर्गत करते हुए खाद्य सुरक्षा से आच्छादित करने का निर्देश दिया गया था. विभाग ने सभी एसडीओ को जानकारी दी है कि सातवें व आठवें चरण के ई-श्रम पोर्टल पर निबंधित सभी असंगठित क्षेत्र/प्रवासी श्रमिकों के आंकड़े उनके (एसडीओ) लॉगिन में उपलब्ध है. इसी के आधार पर मजदूरों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने की बात कही गई है. मजदूरों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने में मामले में जिला फिलहाल 31 वें स्थान पर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन