सोशल मीडिया पर हथियार दिखाकर Reel बनाई तो होगी कार्रवाई, सीतामढ़ी पुलिस की पैनी नजर

Updated:
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हथियार दिखाकर Reel बनाई तो होगी कार्रवाई

सीतामढ़ी पुलिस सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त हो गई है. फेसबुक, इंस्टाग्राम पर रील या वीडियो बनाकर पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यदि आपको ऐसी कोई पोस्ट दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें.

विज्ञापन

Sitamarhi Police: सीतामढ़ी पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर लगातार रील, वीडियो और पोस्ट की निगरानी कर रही है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियारों के साथ वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट, साझा या प्रसारित करना दंडनीय अपराध है.

रील और वीडियो पर पुलिस की नजर

जिला पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम लगातार ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रख रही है. खासकर ऐसे वीडियो और पोस्ट की पहचान की जा रही है, जिनमें अवैध हथियारों का प्रदर्शन कर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने का प्रयास किया जाता है.

पुलिस का कहना है कि हथियारों का इस तरह सार्वजनिक प्रदर्शन समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करता है. इसलिए ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है.

हथियार दिखाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने कहा है कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वाले लोगों को चिन्हित किया जाएगा. इसके बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस की नजर सिर्फ वीडियो बनाने वालों पर ही नहीं, बल्कि ऐसी आपत्तिजनक सामग्री को जानबूझकर साझा या प्रसारित करने वालों पर भी है. ऐसे कंटेंट को बढ़ावा देने से बचने की अपील की गई है.

दिखे ऐसी Reel तो तुरंत दें सूचना

सीतामढ़ी पुलिस ने आम लोगों से भी सोशल मीडिया मॉनिटरिंग में सहयोग करने की अपील की है. पुलिस के अनुसार, यदि किसी को सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों से संबंधित रील, वीडियो या पोस्ट दिखाई देता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जा सकती है.

इसके लिए पुलिस कंट्रोल रूम 9031833127 और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम 9031826858 पर सूचना देने को कहा गया है.

लाइक, शेयर और फॉरवर्ड से भी बचें

पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक इस्तेमाल करने की अपील की है. किसी भी आपत्तिजनक या अवैध हथियारों से जुड़े कंटेंट को लाइक, शेयर या फॉरवर्ड नहीं करने की सलाह दी गई है.

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल समाज में सकारात्मक माहौल बनाने के लिए होना चाहिए. अवैध हथियारों के प्रदर्शन वाले कंटेंट को बढ़ावा देने से कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है.

यह भी पढे़ं: आज सीतामढ़ी स्टेशन से चलेंगी ये ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट और टाइमिंग


विज्ञापन
राकेश कुमार राज

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन