फरार आरोपितों को कोर्ट की आखिरी चेतावनी, अब आत्मसमर्पण नहीं किया तो होगी कुर्की-जब्ती

प्रथीकात्मक तस्वीर
भागलपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. कोर्ट के आदेश पर डुमरिया गांव में उनके घरों पर इश्तेहार चिपकाए गए हैं. निर्धारित समय में आत्मसमर्पण न करने पर कुर्की-जब्ती की जाएगी.
Sitamarhi News: पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में फरार चल रहे चार आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. कोर्ट के आदेश पर बथनाहा थाना पुलिस ने डुमरिया गांव में आरोपितों के घरों पर इश्तेहार चस्पा किया.
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.
कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
सपुअनि बसंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर आरोपित महेश महतो, राहुल कुमार, ललिता देवी और रामभगत महतो के घरों पर इश्तेहार चस्पा किया.
यह कार्रवाई न्यायालय से निर्गत आदेश के अनुपालन में की गई.
आत्मसमर्पण नहीं किया तो होगी कुर्की-जब्ती
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यदि सभी आरोपित निर्धारित अवधि के भीतर अदालत में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो कोर्ट के निर्देशानुसार उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
फिलहाल पुलिस मामले में न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रतिकांत झा
रतिकांत पिछले करीब 17 वर्षों से पत्रकारिता में निरंतर कार्यरत हैं. उन्हें राजनीति, धर्म-अध्यात्म, पर्व-त्योहार, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं जैसे बहुआयामी विषयों पर लगातार सटीक रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










