पुपरी में गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत निकली पदयात्रा, गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग

Updated:
विज्ञापन

पदयात्रा में शामिल साधु संत व अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीतामढ़ी में गौ रक्षा के समर्थन में एक जन जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया. इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को बल देना था. यह आयोजन 27 जुलाई को होने वाले हस्ताक्षर अभियान के लिए जनसमर्थन जुटाने हेतु किया गया.

विज्ञापन

Sitamarhi News: गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत रविवार को नगर में जनजागरूकता पदयात्रा निकाली गई. अभियान का उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने की मांग के समर्थन में लोगों को जागरूक करना था.

विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि 27 जुलाई को सभी जिलों के डीएम के माध्यम से भारत सरकार को भेजे जाने वाले हस्ताक्षर अभियान के दूसरे चरण के लिए यह जनसंपर्क अभियान चलाया गया.

लक्ष्मी नारायण लाल मंदिर से शुरू हुई पदयात्रा

पदयात्रा की शुरुआत नगर स्थित लक्ष्मी नारायण लाल मंदिर से हुई.

शांतनु शर्मा और साधु-संतों के नेतृत्व में गौभक्त भगवा ध्वज और गौ माता की तस्वीरें लेकर नगर परिषद चौक, स्टेशन चौक, स्टेशन रोड, टावर चौक, लोहापट्टी, बाबा नागेश्वर स्थान और कर्पूरी चौक होते हुए पुनः लक्ष्मी नारायण लाल मंदिर पहुंचे.

पूरे मार्ग में गूंजते रहे जयकारे

यात्रा के दौरान श्रद्धालु 'जय श्री राम', 'जय गौ माता', 'जय गोपाल' और 'जय सनातन धर्म' के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े.

आयोजकों ने कहा कि यह पदयात्रा गौ माता के सम्मान, संरक्षण और सनातन संस्कृति के गौरव को समर्पित है.

बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

पदयात्रा में रामकिशोर दास रामायणी, पंडित बलिराम दुबे, कन्हैया दास, प्रकाश मोहन मिश्रा, ब्रजेश कुमार बुबना, ब्रजमोहन चौधरी भूषण, संतोष शानू, राजकुमार जोशी, धर्मवीर गुप्ता, कृष्णा कुमारी, सार्थक मिश्र, मोनू मिश्र, किरण देवी, रमेश जालान, रंजीत मित्तल, संजीत केडिया, भास्कर जोशी, राम एकबाल महतो, अमित कुमार मुखिया, शंभू लाल कर्ण और पंडित अशोक शास्त्री सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग शामिल रहे.

आयोजकों ने लोगों से 27 जुलाई को होने वाले हस्ताक्षर अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन