राज्यस्तरीय सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता को खिलाड़ी चयनित

Updated:
विज्ञापन
राज्यस्तरीय सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता को खिलाड़ी चयनित

25 व 26 जनवरी को पटना में आयोजित राज्यस्तरीय सब जूनियर (बालक-बालिका) खो-खो प्रतियोगिता- 2026 के लिए जिला टीम के खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. 25 व 26 जनवरी को पटना में आयोजित राज्यस्तरीय सब जूनियर (बालक-बालिका) खो-खो प्रतियोगिता- 2026 के लिए जिला टीम के खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है. चयनित खिलाड़ियों की उम्र 14 वर्ष से कम है. परिहार प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सुतिहारा में ट्रायल के बाद चयन किया गया है. चयन प्रतियोगिता का नेतृत्व जिला खो-खो संघ के कोषाध्यक्ष पंकज कुमार ने की. चयनकर्ताओं में श्याम कुमार, अमित कुमार, कमलेश कुमार, जीवेश कुमार, लालू कुमार लाल, शेखर कुमार, मनोज कुमार व सरिता कुमारी शामिल थे. ट्रायल में डीपीएस, लगमा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनुषी, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नगर, सुतिहारा, हाईस्कूल विद्यालय सुतिहारा समेत अन्य विद्यालय के लगभग 100 बालिका एवं 120 बालक प्रतिभागियों ने भाग लिया.

दोनों वर्ग के चयनित खिलाड़ी

बालिका वर्ग में चयनित खिलाड़ियों में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, धनुषी की दामिनी कुमारी, मेघा कुमारी, नव्या कुमारी, अदिति कुमारी, शिवानी कुमारी, सोनाली कुमारी, डीपीएस लगमा की युशिका कुमारी, सुकृति, दृष्टि, माही, कृति, प्रियांशु कुमारी, केंद्रीय विद्यालय, सुतिहारा की शालू कुमारी, प्रियांशु कुमारी, तो बालक वर्ग में केंद्रीय विद्यालय के अनीश कुमार, प्रतीक कुमार, अभिषेक कुमार, मोनू, मयंक, सत्यम कुमार, उज्जवल कुमार, आयुष कुमार, अर्पित कुमार, प्रशांत कुमार, प्रत्यांश कुमार, आशुतोष कुमार, उज्जवल कुमार, परमानंद कुमार एवं हर्षवर्धन कुमार शामिल है.

25 को दोनों टीमें होंगी रवाना

जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष अभय प्रसाद ने बताया कि जिले की बालक एवं बालिका टीमें 25 जनवरी को डुमरा स्टेडियम से पटना के लिए रवाना होंगी. साथ में टीम मैनेजर व कोच भी रहेंगे. सचिव हरिशंकर प्रसाद उर्फ बबलू ने बताया कि उक्त खिलाड़ियों का चयन वरीय खिलाड़ियों व अनुभवी कोचों की देखरेख में हुआ है. उक्त आशय की जानकारी जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव सतीश कुमार ने दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन