शिकायतों को लेकर अंचल कार्यालय गेट पर लोगों ने किया प्रदर्शन

अंचल कार्यालय में कार्यरत पदाधिकारी व कर्मियों की लेट लतीफी, कार्य निष्पादन में टाल-मटोल व अन्य शिकायतों को लेकर गुरुवार को आरटीपीएस सह अंचल कार्यालय गेट पर पर प्रदर्शन किया
बथनाहा. अंचल कार्यालय में कार्यरत पदाधिकारी व कर्मियों की लेट लतीफी, कार्य निष्पादन में टाल-मटोल व अन्य शिकायतों को लेकर गुरुवार को आरटीपीएस सह अंचल कार्यालय गेट पर पर प्रदर्शन किया तथा अंचल अधिकारी के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया. उप प्रमुख प्रतिनिधि अंजनी कुमार उर्फ अप्पू सिंह व पूर्व सरपंच सरोज ठाकुर ने लोगों को समझा बुझाकर काम कराने का विश्वास दिलाकर शांत कराया. सहियारा के दीपक कुमार, अशोक कुमार, बथनाहा पंसस पति राजू कुमार, रामबालक सहनी, नरेंद्र मिश्रा, फगुनी मिश्र व अन्य ने बताया कि एक वर्ष पूर्व से दाखिल खारिज के लिए अंचल अधिकारी से कर्मचारी तक दौर लगा रहे हैं. पैसों की मांग पूरी नहीं करने पर दाखिल खारिज रिएक्ट कर दिया जाता है. पूछने पर सीधे जिला में डीसीएलआर के यहां जाने को कहा जाता है. इस संबंध में पूछने पर सीओ अमरदीप कुमार ने आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि आय प्रमाण पत्र 60 से 70 हजार तक का बनाने के लिए दबाव बनाया जाता है, नहीं बनाने पर अनाप शनाप आरोप लगाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




