Sitamarhi : चुनावी रंजिश में पंसस को चाकू मारकर किया लहूलुहान
Author Rakesh kumar raj
Updated:
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में कुछ लोगों ने थाना क्षेत्र के एकडंडी गांव में पंचायत समिति सदस्य सऊद आलम को चाकू से प्रहार कर जख्मी कर दिया.
विज्ञापन
परिहार
. चुनावी रंजिश में कुछ लोगों ने थाना क्षेत्र के एकडंडी गांव में पंचायत समिति सदस्य सऊद आलम को चाकू से प्रहार कर जख्मी कर दिया. इतना ही नहीं जेब में रखे 25 हजार रुपए भी छीन लिए. जख्मी पंचायत समिति सदस्य का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिहार में कराया गया. घटना 17 जुलाई की रात की बतायी जा रही है. मामले को लेकर पंचायत समिति सदस्य सऊद आलम ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें गांव के मो नईम अंसारी, मो निराले, मो साकिब अंसारी, सफी आलम, अतीकुल्लाह, मोहम्मद अवकार, मो मुन्ना, मो अरशद, मो अंसारुल हक एवं 100 अज्ञात लोगों को नामजद किया है. बताया है कि रात करीब 8:30 बजे अपने दरवाजे पर बैठा था. इसी दौरान सभी आरोपी वहां पहुंचे. फिर गाली-गलौज देते हुए जान मारने की नीयत से चाकू से हमला किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राकेश कुमार राज
राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










