sitamarhi news : पीएम आवास : डीडीसी ने मुखिया पर प्राथमिकी दर्ज कराने का दिया आदेश

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

डुमरा प्रखंड की भासर मच्छहां दक्षिणी के मुखिया बबलू साह का एक वीडियो हुआ वायरल हुआ है. वीडियो में मुखिया पीएम आवास योजना में रिश्वत की बात कर रहे ह.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. डुमरा प्रखंड की भासर मच्छहां दक्षिणी के मुखिया बबलू साह का एक वीडियो हुआ वायरल हुआ है. वीडियो में मुखिया पीएम आवास योजना में रिश्वत की बात कर रहे ह. वे डुमरा बीडीओ के खिलाफ भी कड़वी टिप्पणी कर रहे है. वीडियो ने मुखिया ने जो बातें कही है, उस पर यकीन किया जाए, तो आवास योजना में लाभुकों से रिश्वत की वसूली की जाती है और उसमें से मुखिया और बीडीओ में हिस्सा लगता है. बहरहाल, वीडियो व लिखित शिकायत मिलने पर डीएम रिची पांडेय के निर्देश के आलोक में डीडीसी मनन राम ने डुमरा बीडीओ को प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है. खास बात यह कि मुखिया साह ने वायरल वीडियो की पुष्टि की है.

— क्या है वीडियो वाला पूरा वाक्या

वायरल वीडियो में मुखिया साह एक पुल पर बैठे हुए है. वहां एक व्यक्ति उनसे बात कर रहा है. उक्त व्यक्ति से मुखिया पैसे का डिमांड करते है. वह पूछता है कि कैसा पैसा ? तब मुखिया कहते है कि सरस्वती देवी व बिगन राय वाला. वह व्यक्ति आवास योजना की एक विधवा लाभार्थी को छोड़ देना की बात कह रहा है. इस मुखिया कह रहे है कि ऐसा थोड़े होता है. घोड़ा घास से दोस्ती कर लेगा…एक हजार कम देगा. हमको बीडीओ छोड़ देगा, तो हम भी छोड़ देंगे. मुखिया कहते है सुने जा रहे है कि जैसे लाभार्थी के खाते में पेमेंट होता है, बीडीओ को खबर लग जाती है और वे पैसे का डिमांड करने लगते है.

— बीडीओ ने मुखिया की खोजी औकात

वीडियो में मुखिया कह रहे है कि पैसा नहीं देने पर बीडीओ कहता है कि वह (लाभार्थी) आपका बाप था कि दादा कि बाबा. जब औकात नहीं है, तो पेमेंट क्यों करा लेते है. यह बात कहने से पूर्व मुखिया, बीडीओ को भद्दी गाली दे रहे है. पूरे जिले में मुखिया साह का यह वीडियो वायरल है. मुखिया ने बताया कि वीडियो वार्ड सदस्य आशा देवी का पति लालबाबू राय बनाया था. बताया कि, लालबाबू द्वारा पक्का मकान वाले का भी नाम आवास योजना की सूची में जोड़ने का दवाब दिया जा रहा था. इंकार करने पर वह वीडियो बना लिया था. मुखिया को मलाल इस बात का है कि राय हमेशा साथ रहता था और खाता-पीता था. बाद उसने वीडियो वायरल कर धोखा दिया है. उन्होंने बताया कि लालबाबू उनसे बातचीत कर रहा था और कमीज के ऊपर वाले पैकेट में मोबाइल चालू रखकर वीडियो बना लिया था. उस दौरान उन्हें कोई शंका नहीं हुई थी. गौरतलब है कि किसी ने इसकी शिकायत डीएम से की थी. डीएम पांडेय ने डीडीसी को प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही थी. डीडीसी ने बीडीओ को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है. इसकी पुष्टि डीडीसी मनन राम ने की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन