sitamarhi news : योजनाओं को लेकर ली गयी लोगों की राय, समस्याओं को भी नोट किया

Updated:
विज्ञापन
sitamarhi news  : योजनाओं को लेकर ली गयी लोगों की राय, समस्याओं को भी नोट किया

प्रखंड क्षेत्र के गगंटी गांव के महादलित टोला स्थित सामुदायिक भवन में शनिवार को अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पुपरी. प्रखंड क्षेत्र के गगंटी गांव के महादलित टोला स्थित सामुदायिक भवन में शनिवार को अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्घाटन एसडीओ इश्तेयाक अली अंसारी व बीडीओ सुगंध सौरव समेत अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया. सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं को लेकर लोगों से राय मांगी गयी. वहीं, लोगों की समस्याओं को अंकित कर उसे निदान के लिये संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया गया. मौके पर एमओ हेमावती, सांख्यिकी पदाधिकारी वाई विजयेंद्र, बीपीआरओ विश्वनाथ दास, मुखिया प्रतिनिधि मो गुलाब व जदयू प्रखंड अध्यक्ष वली अहमद समेत अन्य मौजूद थे. अंबेडकर समग्र विकास योजना के तहत शिविर का हुआ आयोजन फोटेा-43, शिविर में मौजूद कर्मी व पंचायत के लोग. सुप्पी. प्रखंड के बभनगामा रमनगरा पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित गम्हरिया महादलित बस्ती के समीप शिव मंदिर परिसर में शनिवार को शिविर का आयोजन किया गया. विकाश मित्र सरिता कुमारी ने बताया कि डॉक्टर भीम राव अंबेदकर समग्र विकास योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया. जो लोग दैनिक रोजगार में व्यस्तता के कारण और जानकारी के अभाव में अपने जरूरत के कागजात नहीं बनवा पाये हैं, उनके लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है. शिविर में उज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन के दो, जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिये 17, आधारकार्ड बनवाने के लिये 15 व राशनकार्ड बनवाने के सात आवेदन प्राप्त हुए. शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग सुप्पी के द्वारा विभिन्न प्रकार के मौसमी बीमारियों की दवाओं का वितरण भी किया गया. मौके पर वार्ड सदस्य सुरेश राम, रविश कुमार, श्रीराम कुमार, पूनम कुमारी व रिंकी कुमारी समेत अन्य मोजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन