Sitamarhi: पंचायत उप चुनाव को लेकर नामांकन जारी

Updated:
विज्ञापन

उनके निधन से प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 7 कचोर पंचायत का मुखिया पद रिक्त हो गया था.

विज्ञापन

सोनबरसा.

प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय कक्ष में शनिवार को पंचायत उपचुनाव के पहले दिन कचोर पंचायत के मुखिया पद के लिए चर्चित पूर्व मुखिया मधुरेन्द्र मिश्र उर्फ मुन्ना मिश्र की पत्नी रंजू देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. उन्होंने यह नामांकन पंचायत राज पदाधिकारी सह उप निर्वाची पदाधिकारी रौशन कुमार झा को सौंपा. नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन अन्य कई पदों के लिए नामांकन टेबल पर चुनाव कर्मी उम्मीदवारों के इंतजार में दिखे. मालूम हो कि 20 नवंबर 2024 को रीगा थाना क्षेत्र के रामनगरा में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर तत्कालीन मुखिया मधुरेन्द्र मिश्र उर्फ मुन्ना मिश्र की हत्या कर दी थी. उनके निधन से प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 7 कचोर पंचायत का मुखिया पद रिक्त हो गया था. इसके अतिरिक्त, उपचुनाव में जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या 21 के सदस्य पद, घुरघुरा हनुमान नगर वार्ड 8 के ग्राम पंचायत सदस्य पद, जयनगर वार्ड 7 के ग्राम पंचायत सदस्य पद व खाप खोपराहा पंचायत के वार्ड 5 के कचहरी पंच का पद भी रिक्त हैं. इन पदों पर भी नामांकन की प्रक्रिया जारी है. विधि व्यवस्था को लेकर पीओ शशि शेखर ठाकुर, दरोगा मुकेश कुमार, अरुण कुमार,धीरज कुमार व मोहन कुमार सिंह सशस्त्र बलों के साथ मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ पिछले 17 वर्षों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों माध्यमों में सक्रिय रहे हैं. एक खोजी पत्रकार के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. भ्रष्टाचार, अपराध एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे हमेशा सामाजिक सरोकारों और आम लोगों की समस्याओं को निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन