नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव समेत अन्य पदाधिकारियों ने ली शपथ

जिला बार एसोसिएशन सीतामढ़ी के सत्र 2024-2026 के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली.
डुमरा कोर्ट. जिला बार एसोसिएशन सीतामढ़ी के सत्र 2024-2026 के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली. निर्वाची पदाधिकारी टीएन झा ने सचिव पद पर आशुतोष कुमार वर्मा, अध्यक्ष के रूप में संजय झा, उपाध्यक्ष के लिए रामज्ञान राय व राजकिशोर सिंह, संयुक्त सचिव के लिए रीना कुमारी व मिथिलेश कुमार यादव, सहायक सचिव के लिए सत्येंद्र कुमार तिवारी व नवीन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए बलिराम ठाकुर, कार्यकारणी के लिए अशोक कुमार, नवीन ठाकुर, प्रभात कुमार, विकाश कुमार नीरज, श्यामबाबू साह, संजीत राउत, शशांक शेखर ठाकुर को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बुधवार को विधिज्ञ संघ के प्रांगण में हुआ, जिसकी अध्यक्षता निर्वाची पदाधिकारी ने की. समारोह में विमलेश नारायण ठाकुर, सुरेंद्र यादव, अरविंद ठाकुर, अरिमर्दन नारायण सिंह, दयाशंकर मुन्ना, रामकुमार उर्फ मनोहर, रामकिशोर सिंह सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




