Sitamarhi : मां व पुत्री को मारपीट कर जख्मी किया, प्राथमिकी
Author Rakesh kumar raj
Updated:
विज्ञापन

पकड़ी बसंतपुर गांव में बकरी के फसल चरने को लेकर उत्पन्न विवाद में मां व पुत्री को मारपीट की गयी.
विज्ञापन
रीगा.
पकड़ी बसंतपुर गांव में बकरी के फसल चरने को लेकर उत्पन्न विवाद में मां व पुत्री को मारपीट की गयी. पीड़िता दिनकर राय की पुत्री निशा कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में गांव के अमित कुमार, सत्यम कुमार, रोशन कुमार, विक्की कुमार, उग्र नारायण राय, अरुण यादव एवं संटू कुमार को आरोपित किया है. बताया है कि मारपीट में जख्मी होने पर ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका इलाज कराया गया. मां के पास से दो हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राकेश कुमार राज
राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










