महिंदवारा में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 19 Jun 2025 7:27 PM
महिंदवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. घटना मंगलवार की रात की बतायी जा रही है.
रून्नीसैदपुर. महिंदवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. घटना मंगलवार की रात की बतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता बच्ची के फ़र्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने नामज़द तीन आरोपितों में से एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. बताया गया है कि दुष्कर्म की इस घटना को एक 14 वर्षीय किशोर ने अंजाम दिया है. घटना को अंजाम देने वाले किशोर के पिता भी आरोपितों में शामिल हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, घटना पीड़ित बच्ची के पट्टीदार के द्वारा ही कारित करना बताया गया है. थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा के अनुसार अन्य आरोपितों की गिरफ्तार हेतु उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










