डेढ़ माह पूर्व गायब नाबालिग लड़की बरामद
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 19 Aug 2025 7:24 PM
थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब डेढ़ माह पूर्व से गायब नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है.
बेला. थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब डेढ़ माह पूर्व से गायब नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुअनि बसंत राम ने गुप्त सूचना पर उसे भुतही बाजार से बरामद किया. इसके बाद पुलिस ने लड़की को बयान दर्ज करने के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया. मालूम हो कि बीते चार जुलाई को लड़की घर से गायब हो गयी थी. मामले को लेकर लड़की के मां ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसमें सोनबरसा थाना क्षेत्र के रजवाड़ा गांव निवासी जेपी कुमार तथा बेला थाना क्षेत्र के मुजौलिया गांव निवासी मनीष कुमार को आरोपित किया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










