तुरकौलिया में बिजली की करेंट से अधेड़ की मौत

प्रखंड अंतर्गत तुरकौलिया गांव में बुधवार को बिजली के करेंट से स्थानीय निवासी करीब 50 वर्षीय बेचन राय की मौत हो गयी.
बथनाहा (सीतामढ़ी). प्रखंड अंतर्गत तुरकौलिया गांव में बुधवार को बिजली के करेंट से स्थानीय निवासी करीब 50 वर्षीय बेचन राय की मौत हो गयी. स्थानीय मुखिया ममता देवी के पति राजू राय से मिली जानकारी के अनुसार, घटना शाम के वक्त घटी, जब मृतक खेत में खाद छींटने के लिए गया था. खेत में विद्युत प्रवाहित तार लटक रहा था, जिसकी चपेट में आने से मृतक को बुरी तरह करंट लग गया. सूचना मिलते ही परिजन द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान अधेड़ बेचन राय की मौत हो गयी. पंचायत के पूर्व मुखिया उमेश कपड़ी भी साथ में थे. स्थानीय थाना के एएसआइ राज कुमार मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया. बाद में शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




