ePaper

लखनदेई नदी में छलांग लगाकर अधेड़ ने दी जान

Updated at : 23 Jul 2024 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
लखनदेई नदी में छलांग लगाकर अधेड़ ने दी जान

शहर के लखनदेई नदी में एक व्यक्ति ने मंगलवार की दोपहर में छलांग लगाकर जान दे दी है. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. शहर के लखनदेई नदी में एक व्यक्ति ने मंगलवार की दोपहर में छलांग लगाकर जान दे दी है. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने घंटों के खोजबीन के बाद घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर सूर्य मंदिर के पास से शव को बरामद किया. मृतक की पहचान मेहसौल थाना क्षेत्र के मेहसौल चौक वार्ड नंबर 22 निवासी लक्ष्मी साह के 45 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार उर्फ भूट्टू साह के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि सतीश लखनदेई नदी में दो बार छलांग लगाया. पहली बार कूदने पर स्थानीय लोगों ने नदी में कूदकर उसकी जान बचा ली, लेकिन वह दूसरी बार नदी में छलांग लगा दिया. जिसके कारण वह पानी में डूब गया. सूचना मिलने पर मेहसौल थाने की पुलिस व अंचल कार्यालय के कर्मी वहां पहुचे. मौके पर पहुंची पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है, वहीं युवक के डूबने का कारण पता लगाया जा रहा है. सतीश के डूबने के बाद परिवार में भी कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सतीश साह समोसा व चाय की दुकान चलाता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन