जन औषधि केंद्र में आग से 15 लाख की दवाइयां जलकर खाक

Updated:
विज्ञापन
जन औषधि केंद्र में आग से 15 लाख की दवाइयां जलकर खाक

प्रखंड मुख्यालय के मोरसंड बाजार स्थित जन औषधि केंद्र (दवा की दुकान) में विद्युत के शॉर्ट सर्किट से गुरुवार की रात अचानक आग लग जाने के कारण लाखों रूपये मूल्य की दवाएं जलकर नष्ट हो गयी.

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर. प्रखंड मुख्यालय के मोरसंड बाजार स्थित जन औषधि केंद्र (दवा की दुकान) में विद्युत के शॉर्ट सर्किट से गुरुवार की रात अचानक आग लग जाने के कारण लाखों रूपये मूल्य की दवाएं जलकर नष्ट हो गयी. दुकान के सहायक (कर्मचारी) सौरभ कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम दुकान बंद करके वे और दुकान के संचालक नीतीश कुमार अपने अपने घर चले गये. शुक्रवार की सुबह संचालक को स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना मिली की दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है. आनन फानन में जब वे लोग दुकान पर पहुंचे तो दुकान के अंदर की दवाइयां, कंप्यूटर, फर्नीचर व अन्य सभी कागजात जला हुआ पाया. स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को बुझाया जा सका. संचालक के अनुसार, आग लग जाने से करीब 15 लाख रूपये मूल्य की दवाइयां जलकर नष्ट होने के अनुमान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन