सीतामढ़ी में लाखों की विदेशी शराब बरामद, पंजाब का चालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Police seized foreign liquor in Mahindwara Sitamarhi

बरामद विदेशी शराब

सीतामढ़ी के महिंदवारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीसीएम ट्रक से 4392 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. मौके से पंजाब निवासी चालक को गिरफ्तार किया गया. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज और रून्नीसैदपुर से राकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

Sitamarhi News: मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना से मिली सूचना पर महिंदवारा थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है.

कोआही पेट्रोल पंप के पास हुई छापेमारी

पुलिस ने कोआही पेट्रोल पंप के समीप एक डीसीएम ट्रक पर छापेमारी कर 4392 लीटर विदेशी शराब जब्त किया. कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

पंजाब का चालक गिरफ्तार

गिरफ्तार चालक की पहचान सतनाम सिंह के रूप में हुई है. वह पंजाब के तरनतारन जिले के ग्राम मलियन का निवासी बताया गया है.

ट्रक के साथ अन्य सामान भी बरामद

पुलिस ने ट्रक के अलावा तीन मोबाइल फोन, 1100 रुपये नकद और अन्य सामग्री भी बरामद की है.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है.

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसकी सप्लाई कहां होनी थी. मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

शराब तस्करी पर लगातार कार्रवाई

जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तस्करी नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए आगे भी विशेष अभियान जारी रहेगा.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन