पांच घरों में आग लगने से हजारों का नुकसान

थाना क्षेत्र की खड़का पंचायत के सोनपुरवा गांव में गुरूवार को 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार टूटने से पांच घरों में आग लग गयी.
रून्नीसैदपुर. थाना क्षेत्र की खड़का पंचायत के सोनपुरवा गांव में गुरूवार को 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार टूटने से पांच घरों में आग लग गयी. जानकारी के अनुसार, सोनपुरवा गांव निवासी गिरबल ठाकुर के पुत्र भोला ठाकुर के मवेशी के झोपड़ीनुमा मकान पर ट्रांसफार्मर को जोड़ने वाली 11 हजार वोल्ट के विद्युत के तार टूट कर गिर पड़ा. तार के टूटने से आग की चिंगारी निकलने के कारण भोला ठाकुर का घर जलकर राख हो गया. आग की लपटों ने पास के ही भोला ठाकुर के पुत्र लालबाबू ठाकुर, सत्तो ठाकुर, रामबाबू ठाकुर, श्यामबाबू ठाकुर व नागेश्वर सहनी के पुत्र कारी सहनी के घर को भी चपेट में ले लिया. आग लगने की सूचना मिलते ही सीतामढ़ी से अग्निशमन वाहन व कर्मी मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों के सहयोग से अग्निशमन कर्मियों के द्वारा भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. बताया गया है कि इस हुये इस अग्निकांड में अनाज, फर्नीचर, तीन साइकिल व लकड़ी समेत हजारों रूपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




