बथनाहा में बबब, दो जख्मी

Updated at : 24 Feb 2025 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
बथनाहा में बबब, दो जख्मी

बथनाहा थाना क्षेत्र के सोनबरसा रोड़ बहुरहीया माई स्थान के पास शाम 7.30 बजे शौच के लिए निकले एक मजदूर बाइक की टक्कर से जख्मी हो गया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. बथनाहा थाना क्षेत्र के सोनबरसा रोड़ बहुरहीया माई स्थान के पास शाम 7.30 बजे शौच के लिए निकले एक मजदूर बाइक की टक्कर से जख्मी हो गया. इलाज के एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर जाने के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान भुतही थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 निवासी स्व सुवंश मुखिया के 29 वर्षीय पुत्र ललित कुमार उर्फ लाले के रूप में की गयी है. घटना में कन्हौली थाना क्षेत्र के दोस्तियां निवासी व बाइक चालक सौरव कुमार व पीछे बैठी उसकी मां नीलम देवी जख्मी हो गयी. जानकारी के अनुसार ललित कुमार उर्फ लाले बहुरहीया माई स्थान स्थित एक कबाड़ी की दुकान में मजदूरी का काम करता था. शाम में दुकान से शौच के लिए निकलने के क्रम में सोनबरसा की तरफ से आ रही एक पल्सर बाइक ने ठोकर मार दी. जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस गाड़ी के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया. एसकेएमसीएच जाने के दौरान डुमरा के आसपास उसकी मौत हो गयी. बाद में सदर अस्पताल पहुंचे बथनाहा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. ललित कुमार उर्फ लाले को दो पुत्र व एक पुत्री है. समाचार लिखे जाने तक मामले को लेकर बथनाहा थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन