ePaper

सरकार का लक्ष्य, अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी व रोजगार : सीएम

Updated at : 19 Jan 2026 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
सरकार का लक्ष्य, अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी व रोजगार : सीएम

समृद्धि यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को हितनारायण उच्च विद्यालय के सभागार में जिले से संबंधित विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की.

विज्ञापन

बेलसंड. समृद्धि यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को हितनारायण उच्च विद्यालय के सभागार में जिले से संबंधित विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली. इस दौरान डीएम रिची पांडेय ने प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं के साथ-साथ साथ निश्चय टू एवं थ्री के क्रियान्वयन के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी दी. साथ ही डीएम ने जिले में किये जा रहे अन्य विकास कार्यों के संबंध में भी जानकारी दी. सीएम ने कहा कि प्रगति यात्रा से संबंधित जिन योजनाओं की स्वीकृति दी गयी है, उनका क्रियान्वयन तेजी से करें. साथ निश्चय-टू के तहत जो योजनाएं चलायी जा रही हैं उनका बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करें. उन्होंने कहा कि साथ निश्चय-थ्री के तहत जो योजनाएं निर्धारित की गयी हैं उसपर बेहतर ढंग से कार्य शुरू करें. अधिकारी पूरी प्रतिबद्धता व संवेदनशीलता के साथ योजनाओं को तेजी से क्रियान्वित कर पूर्ण करें. उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के हित में कार्य कर रही है, उसके लिए कई योजनाएं चलायी जा रही हैं. सरकार द्वारा किये गए जनहित के कार्य को जनता तक पहुंचाएं. सीएम ने कहा कि हमारी सरकार अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी व रोजगार देने का लक्ष्य रखा है. राज्य में उद्योग लगाने व स्व-रोजगार करने वाले को कई तरह की सुविधाएं देकर सरकार उन्हें प्रोत्साहित कर रही है. बिहार में उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को विशेष आर्थिक पैकेज दिया जा रहा है. इससे राज्य में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को विशेष मदद मिलेगी. उद्योग लगाने के लिए सभी जिलों में सुविधाएं दी जा रही हैं. राज्य सरकार का उद्देश्य है कि बिहार में उद्योगों को ज्यादा बढ़ावा मिले, ताकि युवा दक्ष व आत्मनिर्भर हो सके. — नागरिकों की सुविधाओं का ख्याल रख रही सरकार सीएम ने कहा कि हमलोगों ने राज्य को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों के श्रेणी में शामिल करने के लिए साथ निश्चय-थ्री के सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाले कठिनाई को कम कर उन्हें आसान बनाना है. इसे लेकर लगातार काम किया जा रहा है. सभी नागरिकों की सुविधाओं का ख्याल रख रहे है. उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि संवेदनशीलता के साथ योजनाओं को क्रियान्वित करें, ताकि बिहार देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो सके. इस मौके पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह, डीएम रिची पांडेय व एसपी अमित रंजन समेत अन्य विभागों के अपर, मुख्य सचिव, प्रधान सचिव व सचिव मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन