21 को मेजरगंज प्रखंड परिसर में लगेगा एक दिवसीय जॉब कैंप

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 18 Mar 2025 7:21 PM

विज्ञापन

जिला नियोजनालय के तत्वावधान में जिले के मेजरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में आगामी 21 मार्च को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. जिला नियोजनालय के तत्वावधान में जिले के मेजरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में आगामी 21 मार्च को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा. इस जॉब कैंप में 40 रिक्तियां अधिसूचित की गयी है. जिला नियोजन पदाधिकारी प्रणव प्रतीक ने बताया कि जिले के शिक्षित बेरोजगार युवकों के लिये यह एक सुनहवरा अवसर है. इच्छुक युवक उक्त रोजगार शिविर में अपना बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट, ड्राइविंग लाइसेंस व जिला नियोजनालय कार्यालय के निबंधन की फॉटो कॉपी के साथ पूर्वाह्न 10:30 से अपराह्न 04:00 बजे तक भाग लेकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं. स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा उक्त जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. पद का नाम फील्ड ऑफिसर, शिक्षा मैट्रिक, इंटर व ग्रजुएट, उम्र 18 से 30 वर्ष, वेतन11,130 रुपये टीए डीए इंसेंटिव, कार्यक्षेत्र गृहजिला से 50-100 किमी के अंदर निर्धारित है. संयुक्त श्रम भवन में 28 को लगेगा एक दिवसीय जॉब कैंप सीतामढ़ी. जिला नियोजनालय के तत्वावधान में संयुक्त श्रम भवन में आगामी 28 मार्च को एकदिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा. जिला नियोजन पदाधिकारी प्रणव प्रतीक ने बताया कि इस जॉब कैंप में भारत फाइनेंस इंक्लुजन लिमिटेड के द्वारा 50 रिक्तियां अधिसूचित की गयी है. जिले के शिक्षित बेरोजगार युवकों से अपील है कि वे उक्त रोजगार शिविर में अपना बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 12 पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट, ड्राइविंग लाइसेंस एवं जिला नियोजनालय कार्यालय के निबंधन की फॉटो कॉपी के साथ 10:30 बजे पूर्वाहन से 04:00 बजे अपराहन तक भाग लेकर अवसर का लाभ उठायें. उम्र 18-32 वर्ष, वेतन 11,500 पीएफ व मेडिकल सुविधा दी जायेगी. शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास, कार्य फील्ड वर्क, कार्यक्षेत्र दरभंगा, मधुबनी व सीतामढ़ी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन