गुस्से में घर छोड़कर भागी इंटर की छात्रा, प्राथमिकी

नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला से एक नाबालिग छात्रा के घर छोडकर भागने की बात सामने आयी है.
सीतामढ़ी. नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला से एक नाबालिग छात्रा के घर छोडकर भागने की बात सामने आयी है. छात्रा इंटर में पढती है. जानकारी के अनुसार, परिजन के किसी बात पर डांटने से गुस्सा होकर वह घर से निकलकर कही चली गयी. लडकी के परिजनों ने खोजने की बहुत कोशिश की. बाद में इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी. नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की के परिजन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बरियारपुर में कोर्ट के फरार वारंटी गिरफ्तार
सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने शनिवार की शाम थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में छापेमारी कर कोर्ट के वारंटी सफी आलम को घर से गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




