मासूम भाई-बहनों को पेड़ से बांधा, शिकायत करने पर मां-बाप को किया घायल

थाना क्षेत्र के बेहरा जाहिदपुर पंचायत के वार्ड नंबर नौ निवासी गरीबनाथ महतो ने लिखित आवेदन देकर कर प्राथमिकी दर्ज कराया है.
नानपुर. थाना क्षेत्र के बेहरा जाहिदपुर पंचायत के वार्ड नंबर नौ निवासी गरीबनाथ महतो ने लिखित आवेदन देकर कर प्राथमिकी दर्ज कराया है. बताया गया है कि विगत 31 अक्तूबर के रात्रि 8:00 बजे के आसपास पुत्री आंचल कुमारी (सात वर्ष), जूही कुमारी (पांच वर्ष) एवं दिलखुश कुमार(चार वर्ष) सभी अपने दरवाजा पर बैठे थी. उसी समय मो गोलू सफी पिता मोहम्मद गुड्डू सफी सहित अन्य तीन लोगों दरवाजा पर आए और पटाखा देने के बहाने मेरे तीनों बच्चों को बहला फुसला कर झाड़ी की तरफ ले गया. तीनों बच्चों के हाथ-पैर बांध दिया है. मुंह बांधने के क्रम में जब बच्चा रोने लगा, तो आवाज सुनकर हम लोग झाड़ी की तरफ दौड़े. देखा कि तीनों बच्चा बंधा हुआ है, जिसे लेकर घर पहुंचे. शिकायत करने पर आरोपित व परिजन ने पत्नी सुदामा देवी से अश्लील हरकत करते दुर्व्यवहार किया. वहीं, ईंट व पत्थर से हमला कर घायल कर दिया. प्राथमिकी में बताया है कि दुष्कर्म व हत्या की नीयत से उक्त कृत्य किया गया है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




