एसएसबी व पुलिस की कार्रवाई में भारी मात्रा में शराब जब्त, छह तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
एसएसबी व पुलिस की कार्रवाई में भारी मात्रा में शराब जब्त, छह तस्कर गिरफ्तार

पुलिस व एसएसबी ने बुधवार की सुबह में शहर के पटेल टोला में छापेमारी कर भारी मात्रा में बियर, अंग्रेजी व नेपाली देशी शराब की बोतल के साथ महिला सहित छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

बैरगनिया. थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न स्थानों से पुलिस व एसएसबी ने बुधवार की सुबह में शहर के पटेल टोला में छापेमारी कर भारी मात्रा में बियर, अंग्रेजी व नेपाली देशी शराब की बोतल के साथ महिला सहित छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्करों की पहचान स्व बिंदा सिंह के पुत्र के पुत्र राकेश पटेल उर्फ बाबला, चंदन कुमार, स्व मोहन सिंह के पुत्र राजा कुमार, अशोक पटेल की पत्नी मिथलेश देवी, जगदीश प्रसाद के पुत्र आशनारायण सूड़ी, पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के ननौरा वार्ड नंबर-13 निवासी लक्ष्मी सिंह के पुत्र राजन सिंह के रुप में की गयी है. पकड़े गए शराब तस्करों के यहां से 72 बोतल अंग्रेजी शराब, 103 बोतल बियर, 1957 बोतल सौंफी एवं एंबीशन नेपाली शराब बरामद की गयी है. इधर, एसएसबी लक्ष्मीपुर कैंप के जवानों ने बागमती नदी से बहाकर ले जाए जा रहे 4080 बोतल नेपाली सौंफी शराब जब्त कर थाना को सुपुर्द कर दिया. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन