राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए बालिका कबड्डी टीम सीवान रवाना

Updated at : 25 Feb 2025 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए बालिका कबड्डी टीम सीवान रवाना

सिवान के जीरादेई में 26 फरवरी से आयोजित होने वाली बिहार राज्य सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने जा रही बालिका कबड्डी टीम मंगलवार को रवाना हुई.

विज्ञापन

डुमरा. सिवान के जीरादेई में 26 फरवरी से आयोजित होने वाली बिहार राज्य सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने जा रही बालिका कबड्डी टीम मंगलवार को रवाना हुई. उक्त टीम को जिला मुख्यालय स्थित जानकी स्टेडियम से विधान पार्षद रेखा कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए अनुशासन व धैर्य के साथ खेलने का सुझाव दिया. उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि हार-जीत से बड़ी उपलब्धि इस प्रतियोगिता में शामिल होना हैं. संघ के सचिव पीयूष परिमल ने बताया कि इस टीम में चयनित खिलाड़ियों में सपना कुमारी, सिमरन कुमारी, अदिति कुमारी, सिमी कुमारी, रानी कुमारी, वर्षा कुमारी, सोनम कुमारी, शिवानी कुमारी, नंदिनी कुमारी, प्रतिभा कुमारी, जानवी कुमारी, अनुष्का कुमारी, कृष्णा कुमारी व शिवानी कुमारी शामिल हैं. इस मौके पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष बीके मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉ सुनील सुमन, संरक्षण पंकज कुमार सिंह व सचिव पीयूष परिमल समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन