महिला समेत चार को मारपीट कर जख्मी किया, प्राथमिकी

र्व के विवाद को लेकर मारपीट में तीन महिला समेत चार लोग जख्मी हो गये.
पुपरी. पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट में तीन महिला समेत चार लोग जख्मी हो गये. जख्मी लोगों में गाढ़ा गांव के मो सग़ीर, जहांगीर आलम की पत्नी गजाला प्रवीण, शमशुल हक की पत्नी मुसरा खातून व समस्तीपुर जिले के मुक्तापुर के सिंघेश्वर दास की पत्नी फेकनी देवी शामिल हैं. उक्त जख्मी लोगों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर जख्मी पक्षों के द्वारा पुलिस से शिकायत की गयी है. 6.900 लीटर शराब व बाइक बरामद, तस्कर फरार पुपरी. थाने की पुलिस ने बुधवार की देर शाम निर्माणाधीन 527सी पुल के समीप बाइक से 6.900 लीटर नेपाली सौंफी शराब बरामद किया गया है. हालांकि तस्कर भागने में सफल रहा. इस संदर्भ में बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




