Sitamarhi : अपने समर्थकों के दर्द बांटने पहुंचे पूर्व सांसद आंनद मोहन
Author Rakesh kumar raj
Updated:
विज्ञापन

पूर्व सांसद आनंद मोहन व पुत्र विधायक चेतन आनंद ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के दर्द बांटने पहुंचे.
विज्ञापन
सीतामढ़ी
. पूर्व सांसद आनंद मोहन व पुत्र विधायक चेतन आनंद ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के दर्द बांटने पहुंचे. बथनाहा प्रखंड के बेलाही जयराम में अपने साथी अरुण सिंह के ह्दयाघात से मृत्यु पर दुख प्रकट किया. परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया. सड़क दुर्घटना में जख्मी शशिशेखर से मिलकर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. वहीं, सुप्पी प्रखंड के बराही चिंतामन निवासी पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह उर्फ बऊआ जी के पुत्र राहुल कुमार सिंह की करेंट से मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त कर परिजनों को सांत्वना दिया. इस संदर्भ में एसडीओ से बात कर बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने को कहा. इस मौके पर जदयू नेता नागेंद्र प्रसाद सिंह, फ्रेंड्स ऑफ आनंद के जिलाध्यक्ष विंध्यवासनी कुंअर, सांसद प्रतिनिधि मुकेश भूषण सिंह, मुखिया मनोज सिंह, पिंटू सिंह, रमण प्रताप सिंह, विकास आनंद, पप्पू सिंह, अजित कुमार, मुकेश सिंह, शशिकांत मोहबिया, जयप्रकाश ठाकुर सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राकेश कुमार राज
राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










