अज्ञात व्यक्ति पर पत्नी की हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 24 Feb 2025 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात व्यक्ति पर पत्नी की हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज

पकड़ी गांव निवासी कुलदीप माझी ने अज्ञात व्यक्ति पर अपनी पत्नी ईसरी देवी की हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है.

विज्ञापन

रीगा. पकड़ी गांव निवासी कुलदीप माझी ने अज्ञात व्यक्ति पर अपनी पत्नी ईसरी देवी की हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है. बताया है कि गत गुरुवार की रात्रि घर पर खाना खाने चला गया. डेरा पर उनकी पत्नी ईसरी देवी अकेली थी. घर से खाना खाकर लौटने पर उनकी पत्नी वहां नहीं थी. खोजबीन करने पर पता नहीं चला. इधर, पकड़ी गांव निवासी सोमरिया देवी एवं मुन्नी देवी ने पुलिस को बतायी कि हम लोग एक निजी विद्यालय में रात्रि का खाना बनाकर जब घर लौट रहे थे, तो कुलदीप मांझी के डेरा के निकट एक संदिग्ध व्यक्ति को टहलते देखा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी तक किसी के गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. बताया गया कि शुक्रवार की सुबह रीगा-परसौनी पथ में 65 वर्षीय महिला ईसरी देवी का शव एक झाड़ी में मिला था. मौके पर पुलिस पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया था. हत्या के खिलाफ ग्रामीणों ने सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया था. सदर एसडीपीओ के आश्वासन के बाद सड़क जाम समाप्त हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन