तीन लोगों पर हॉस्पीटल में तोड़फोड़ व मारपीट की प्राथमिकी

Updated at : 05 May 2024 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
तीन लोगों पर हॉस्पीटल में तोड़फोड़ व मारपीट की प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी सेवानिवृत्त फर्मासिस्ट सुरेश प्रसाद नामक व्यक्ति द्वारा बरियारपुर स्थित महावीर आरोग्य हास्पिटल में हुई

विज्ञापन

सीतामढ़ी. थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी सेवानिवृत्त फर्मासिस्ट सुरेश प्रसाद नामक व्यक्ति द्वारा बरियारपुर स्थित महावीर आरोग्य हास्पिटल में हुई तोडफोड़ की घटना को लेकर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में वार्ड-37 निवासी संजीत शर्मा, मणी शर्मा व दिनेश शर्मा को आरोपित किया गया है. बताया है कि बरियारपुर में उनका दमाद डा राजीव खुराना का महावीर आरोग्य हास्पिटल है. 29 अप्रैल की रात करीब 8.00 बजे आरोपित संजीत शर्मा अपनी मां करीब 50 वर्षीया चंदू देवी के इलाज के लिए आया था. चिकित्सक के नहीं रहने पर अस्पताल कर्मी के द्वारा सदर अस्पताल भेज दिया गया. बाद में वापस 30 अप्रैल को 11.45 बजे वापस आया. अस्पताल कर्मी ने चिकित्सक के नहीं रहने की बात कही. इसी बात पर भडकर आरोपितों द्वारा अन्य सहयोगियों के साथ स्टाफ सरोज कुमार, अतुलेंद्र कुमार, अमरजीत कुमार व फुलकुमारी के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गयी. अस्पताल में तोडफोड़ भी किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन