तिरहुत स्नातक क्षेत्र में जनसंवाद अभियान, डॉ. विमोहन कुमार ने विकास के मुद्दों पर की चर्चा

Updated:
विज्ञापन

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान डॉ. विमोहन कुमार व मौजूद लोग

डॉ. विमोहन कुमार ने तिरहुत स्नातक क्षेत्र के भावी उम्मीदवार के तौर पर रुन्नीसैदपुर में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया. उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए पांच प्रमुख मुद्दों को उठाया, जिसमें गरीबनाथ मंदिर का विकास, रोजगार सृजन, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, शिक्षकों की समस्याएं और छात्रों के लिए बेहतर शिक्षा व अवसर शामिल हैं.

विज्ञापन

Tirhut Graduate Constituency: तिरहुत स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद की भावी उम्मीदवारी के संदर्भ में डॉ. विमोहन कुमार का जनसंवाद कार्यक्रम रुन्नीसैदपुर में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह (श्रीबाबू) की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ. इसके बाद आयोजित सभा में उन्होंने तिरहुत के विकास से जुड़े पांच प्रमुख मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी.

सभा की अध्यक्षता शिक्षक दिलीप कुमार ने की. कार्यक्रम में जिला पार्षद रूबी भारती, उपमुखिया राजेश, सरपंच रूपेश, पंचायत समिति सदस्य मणिभूषण उर्फ भोला, संतोष कुमार सिंह, डॉ. कर्नल धीरेंद्र सिंह, गौतम जी, विद्यास्थली स्कूल के संचालक राजेश जी, वरिष्ठ नागरिक दिग्विजय सिंह और समाजसेवी सतीश सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे.


डॉ. विमोहन कुमार ने श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
डॉ. विमोहन कुमार ने श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

गरीबनाथ मंदिर को धाम का स्वरूप देने की मांग

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. विमोहन कुमार ने कहा कि मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर को गरीबनाथ धाम के रूप में विकसित किया जाना चाहिए. इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय व्यवसाय और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिल सकती है.

उन्होंने कहा कि तिरहुत की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को विकास से जोड़ने की जरूरत है.

बंद उद्योगों को शुरू कर रोजगार देने पर जोर

डॉ. विमोहन कुमार ने तिरहुत में रोजगार के अवसर बढ़ाने और बंद पड़ी औद्योगिक इकाइयों को पुनर्जीवित करने की जरूरत बतायी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करने की मजबूरी नहीं होनी चाहिए.

स्थानीय स्तर पर उद्योग और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने पर उन्होंने जोर दिया.

स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की जरूरत

चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े डॉ. विमोहन कुमार ने तिरहुत की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को भी प्रमुख मुद्दा बताया. उन्होंने कहा कि आम लोगों को बेहतर और वहनीय इलाज अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होना चाहिए.

उन्होंने उत्तर बिहार में ICU जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को लेकर अपने अनुभवों का भी उल्लेख किया और स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की आवश्यकता बतायी.

शिक्षकों के गैर-शैक्षणिक कार्यों का मुद्दा

शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की समस्याओं को लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि शिक्षकों पर पढ़ाई के अलावा कई तरह के गैर-शैक्षणिक सरकारी कार्यों का बोझ रहता है. इससे उनके मूल शैक्षणिक दायित्व प्रभावित होते हैं.

उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से उठाने और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की जरूरत बतायी.

छात्रों के लिए शिक्षा और रोजगार के अवसर

उन्होंने तिरहुत के छात्रों और युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि स्नातक करने के बाद युवाओं को रोजगार के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए स्थानीय स्तर पर अवसर तैयार करने होंगे.

प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और पेपर लीक जैसी समस्याओं पर प्रभावी कार्रवाई की जरूरत भी उन्होंने बतायी.

पांच मुद्दों को लेकर जनसंवाद


Image

डॉ. विमोहन कुमार ने तिरहुत के विकास के लिए पांच प्रमुख विषयों को सामने रखा. इनमें गरीबनाथ मंदिर को धाम का स्वरूप देना, रोजगार एवं उद्योग, स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा एवं शिक्षक तथा छात्रों के लिए रोजगार के अवसर शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि तिरहुत के भविष्य को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों के साथ लगातार संवाद जरूरी है. इसी उद्देश्य से जनसंवाद और सार्वजनिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के बीच अपनी बात रखी जा रही है.

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के वास्तविक सवालों पर गंभीर चर्चा और सामूहिक प्रयास से ही तिरहुत के विकास की दिशा तय की जा सकती है.


विज्ञापन
सरफराज अहमद

लेखक के बारे में

By सरफराज अहमद

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन