सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर पहुंचीं 829 छात्राएं, 20 बसों से कराया गया BBOSE परीक्षा का सुरक्षित सफर
BBOSE परीक्षा के लिए सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर पहुंचीं छात्राएं
सीतामढ़ी जिले की 829 छात्राओं ने प्रगति परियोजना के तहत BBOSE जून-2026 की दसवीं परीक्षा दी. सामाजिक संस्था Centre DIRECT ने Educate Girls के सहयोग से इन्हें सुरक्षित यात्रा, आवास और भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की.
BBOSE Exam 2026: BBOSE जून-2026 की दसवीं परीक्षा के दूसरे चरण में शुक्रवार को सीतामढ़ी जिले की 829 महिला परीक्षार्थियों ने मुजफ्फरपुर में प्रथम पाली में व्यवसाय अध्ययन विषय की परीक्षा दी. प्रगति परियोजना के तहत पढ़ाई कर रही इन छात्राओं को परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए सामाजिक संस्था Centre DIRECT ने करीब 20 बसों की व्यवस्था की. छात्राओं के लिए मुजफ्फरपुर में ठहरने, भोजन और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था भी संस्था की ओर से की गयी.
चार प्रखंडों की छात्राएं परीक्षा में शामिल
Centre DIRECT के अनुसार, परीक्षा में शामिल छात्राएं सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया, मेजरगंज, रीगा और सुप्पी प्रखंडों की हैं. ये छात्राएं Educate Girls (USA) के सहयोग से संचालित प्रगति-Second Chance Education Programme के माध्यम से अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं.
आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाली इन छात्राओं के लिए BBOSE परीक्षा शिक्षा की मुख्यधारा में लौटने और भविष्य को बेहतर बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है.
20 बसों से मुजफ्फरपुर पहुंचीं छात्राएं
संस्था के अनुसार, 7 अगस्त की शाम करीब 20 बसों का काफिला छात्राओं को लेकर मुजफ्फरपुर रवाना हुआ. परीक्षा के लिए छात्राओं के ठहरने, भोजन और सुरक्षित आवागमन की पूरी व्यवस्था की गयी. 8 अगस्त को परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी छात्राओं को सुरक्षित सीतामढ़ी वापस लाया गया.
Educate Girls ने Centre DIRECT के प्रयास को सराहा
Educate Girls की Associate Director-Operations वैजयंती बागवे ने Centre DIRECT और सहयोगी टीमों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि डिवीजन स्तर पर परीक्षा आयोजित होने के कारण छात्राओं को लंबी दूरी की यात्रा, रहने और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.
उन्होंने कहा कि छात्राओं की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ यात्रा, पढ़ाई और परीक्षा के दौरान उनकी सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए टीमों ने उल्लेखनीय प्रतिबद्धता दिखाई है. उन्होंने आगामी परीक्षाओं के लिए भी इसी तरह के प्रयास जारी रहने की उम्मीद जतायी.
31 जुलाई को 1,052 छात्राएं दे चुकी हैं परीक्षा
इससे पहले 31 जुलाई को 1,052 छात्राएं परीक्षा देकर सुरक्षित सीतामढ़ी लौट चुकी हैं. आगामी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 11 अगस्त को द्वितीय पाली में परीक्षा होगी, जबकि 12 अगस्त को प्रथम और द्वितीय दोनों पालियों में परीक्षा आयोजित की जायेगी.
इन परीक्षाओं में शामिल होने वाली छात्राओं के लिए Centre DIRECT की ओर से सुरक्षित आवागमन, आवास और भोजन की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं.
यह भी पढ़ें:
सीतामढ़ी में राजकीय डिग्री कॉलेज शुरू, स्थानीय विद्यार्थियों को मिलेगा उच्च शिक्षा का अवसर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सरफराज अहमद
सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










