सुरसंड में शुरू हुई मल्टीस्पेशलिटी दंत चिकित्सा सेवा, आधुनिक सुविधाओं से लैस है नया क्लिनिक

विज्ञापन

फीता काटकर उद्घाटन करते डॉ देवेंद्र चौधरी व अधिवक्ता विमल शुक्ला. | Prabhat Khabar Network

सुरसंड में देव डेंटल क्लिनिक का उद्घाटन हुआ। अब दांतों के इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं, यहाँ मिलेगी मल्टीस्पेशलिटी दंत चिकित्सा सेवा।

विज्ञापन

Dev Dental Clinic: सीतामढ़ी जिले के सुरसंड नगर पंचायत अंतर्गत सुरसंड-पुपरी रोड में एनडी भारद्वाज पब्लिक स्कूल के सामने स्टेट हाईवे किनारे 'देव डेंटल क्लिनिक' का 15 अगस्त को विधिवत शुभारंभ हुआ. क्लिनिक का उद्घाटन सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. देवेंद्र चौधरी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सह पूर्व लोक अभियोजक विमल शुक्ला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन व फीता काटकर किया.

मल्टीस्पेशलिटी दंत चिकित्सा की मिलेगी सुविधा

क्लिनिक के संचालक डॉ. ऋषभ देव ने बताया कि अब स्थानीय लोगों को दांतों के इलाज के लिए बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी:

  • उन्नत सुविधाएं: सही जांच और उचित चिकित्सीय परामर्श के साथ आधुनिक इलाज उपलब्ध होगा.
  • विशेष सेवाएं: मल्टीस्पेशलिटी कॉस्मेटिक और दंत रोग से जुड़ी सभी प्रकार की उन्नत चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी.

उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर पटना के प्रख्यात दंत चिकित्सक डॉ. अनिकेश कुमार, प्रखंड प्रमुख चंदन कुमार, पूर्व नपं अध्यक्ष ओमप्रकाश झा राजू, जिला सहकारिता के पूर्व चेयरमैन पंकज कुमार ठाकुर, समाजसेवी शिवकुमार लाठ उर्फ लाला लाठ, मुखिया पद्मराज भारद्वाज पिंटू व विनोद शाही, सेवानिवृत्त शिक्षक विनोद कुमार शर्मा, राम जिनिस ठाकुर, शिवाजी चौधरी, शिवचंद्र महतो, डॉ. अमरेश ठाकुर, डॉ. पवन चौधरी, अशोक चौधरी, भोलाकांत झा, कमलेश तिवारी, दीपक पांडेय, किशन कुमार ठाकुर, अधिवक्ता सत्यम कुमार, प्राइवेट स्कूल ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र द्विवेदी तथा महासचिव महेश कुमार सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: पुनौरा धाम पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, मां जानकी की पूजा के बाद 880 करोड़ की परियोजना देखी


विज्ञापन
विजय नारायण मिश्र

लेखक के बारे में

By विजय नारायण मिश्र

विजय वर्ष 1990 से यानी पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनके पास प्रिंट पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है. वे प्रशासनिक व क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ ब्यूरो स्तर की खबरों के प्रबंधन और गहन रिपोर्टिंग में विशेष महारत रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन