Sitamarhi: संक्रमित मच्छर के काटने से होता है डेंगू की बीमार, बचाव आवश्यक

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर शुक्रवार को स्थानीय पीएचसी में प्रभारी डॉ कफील अख्तर अंसारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

पुपरी. राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर शुक्रवार को स्थानीय पीएचसी में प्रभारी डॉ कफील अख्तर अंसारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. प्रभारी डॉ अंसारी ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से मच्छरों से होने वाली इस बीमारी से निजात के लिए प्रति वर्ष यह दिवस मनाई जाती है. डेंगू की बीमारी संक्रमित मच्छर के काटने से होता है जो दिन में काटता है और जमकल ( जमा ) पानी में पनपता है. बदन दर्द, सर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, जोड़ों में दर्द के साथ तेज बुखार एवं सर्दी-खांसी, त्वचा पर लाल धब्बे, नाक-मसूड़ों या उल्टी से रक्त स्राव होना एवं काला शौच होना इस बीमारी के मुख्य लक्षण हैं. इस बीमारी से बचाव के लिए दिन में भी सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करना चाहिए. मच्छर भगाने वाली दवा क्रीम का प्रयोग दिन में भी करें साथ ही पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहने. घर एवं सभी कमरों को साफ-सुथरा एवं हवादार बनाए रखें. टूटे-फूटे बर्तन, घर के अंदर एवं अगल-बगल में अन्य स्थानों पर पानी ना जमने दें. कूलर, एसी, फ्रिज के पानी का निकासी सुव्यवस्थित रूप से करें. गमला व फूलदान आदि के पानी हर दूसरे दिन बदलना चाहिए. तेज बुखार होने पर पैरासिटामोल का उपयोग करें. मौके पर प्रधान लिपिक अतुल कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक समीर कुमार भारती, लेखापाल मुकेश कुमार सिंह, भीबीडी पर्यवेक्षक दीपक कुमार. जीएनएम लुसी कुमारी, श्वेता कुमारी, प्रशिक्षु एएनएम रूपा कुमारी समेत अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन