नेपाल के रौतहट में दो युवक का शव मिला

नेपाल के रौतहट पुलिस ने लालबकेया व बागमती नदी के पास से दो युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए काठमांडू भेज दिया है.
बैरगनिया. नेपाल के रौतहट पुलिस ने लालबकेया व बागमती नदी के पास से दो युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए काठमांडू भेज दिया है. पुलिस प्रवक्ता सह डीएसपी एलिजा गिरी ने रविवार को नेपाली मीडिया को बताया कि गौर नगरपालिका वार्ड नंबर चार के 20 वर्षीय रोहित सहनी का शव लालबकेया नदी के समीपवर्ती केला के बागान से बरामद किया गया है. वहीं, गौर नगरपालिका वार्ड नंबर पांच के 20 वर्षीय राहुल मेहता का शव बागमती नदी के पास से बरामद किया गया है. मृतक के परिजन हत्या की बात करते हैं. जबकि डीएसपी बताती है कि प्रथमदृष्टया मामला हत्या का प्रतीत नहीं होकर नशा सेवन से जुड़ा हुआ लगता है. शव को पोस्टमार्टम के लिए काठमांडू भेज दिया गया है. पुलिस घटना की गहन छानबीन में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










