ससौला चौक पर अपराधियों ने की फायरिंग

थाना अंतर्गत ससौला चौक पर अज्ञात अपराधियों द्वारा फायरिंग किए जाने से वहां अफरातफरी मच गयी.
सुप्पी. थाना अंतर्गत ससौला चौक पर अज्ञात अपराधियों द्वारा फायरिंग किए जाने से वहां अफरातफरी मच गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चौक स्थित कन्हैया वस्त्रालय के सामने रविवार की शाम करीब चार बजे हेमलेट पहने बाइक सवार युवकों द्वारा हवाइ फायरिंग की गयी. अचानक हुई फायरिंग के बाद दुकान के कर्मी व आसपास के लोग छुप गए. बताया गया कि अपराधियों द्वारा कन्हैया वस्त्रालय के अंदर चार गोलियां चलायी गयीं. पुलिस ने दुकान के अंदर से सभी चार खोखे बरामद कर लिया है. घटना के वक्त दुकान के मालिक राजा कुमार दुकान पर नहीं थे. थानाध्यक्ष विष्णु देव कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. आवेदन मिलने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




