पैतृक संपत्ति के लिए खूनी साजिश, जहर खिलाकर दंपती को उतारा मौत के घाट

Author Tusheem kumar|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी में पैतृक संपत्ति विवाद के चलते एक दंपती की जहर देकर हत्या कर दी गई. जमीन की पैमाइश के बहाने बुलाकर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया. मृतक के भाई ने FIR दर्ज कराई है.

विज्ञापन

Couple Poisoning Murder: सीतामढ़ी जिला के बेलसंड थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव में पैतृक संपत्ति के विवाद को लेकर एक दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब गहराता जा रहा है. पुलिस ने मृतक के भाई के आवेदन पर हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

जमीन पैमाइश का झांसा देकर बुलाया गया था

मृतक के भाई संजीव श्रीवास्तव ने थाने में दिए गए आवेदन में बताया कि पैतृक संपत्ति को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था. नामजद अभियुक्तों ने विवादित जमीन की पैमाइश कराने का बहाना बनाकर नवीन श्रीवास्तव को अपने घर पर बुलाया था.

  • रवाना होने का समय: 29 जुलाई 2026 की दोपहर करीब 11 बजे नवीन श्रीवास्तव अपनी पत्नी नीतू कुमारी सिन्हा के साथ मुजफ्फरपुर के अहियापुर स्थित आवास से निकले थे.
  • रास्ते का ठहराव: जाफरपुर पहुंचने से पहले वे चंदौली में रुके थे.
  • घटना की रात: जाफरपुर पहुंचने पर आरोपियों ने साजिश के तहत दोनों को भोजन या किसी अन्य माध्यम से जहर दे दिया.

घबराए हुए भाई का आया था आखिरी फोन

घटना की रात करीब 9:53 बजे नवीन श्रीवास्तव ने अपने भाई संजीव श्रीवास्तव को फोन किया था. फोन पर नवीन काफी डरे हुए थे और रोते-बिलखते हुए अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहे थे.

  • नवीन ने कहा था कि उन्हें कुछ खिला दिया गया है.
  • जब भाई ने पत्नी नीतू के बारे में पूछा, तो बताया गया कि वह पूरी तरह बेहोश हैं और कुछ बोल नहीं पा रही हैं.
  • इसके बाद जब परिजन मौके पर निकल रहे थे, तभी आरोपी चंदन कुमार श्रीवास्तव ने फोन कर दोनों की मौत की सूचना दी.


विज्ञापन
Tusheem Kumar

लेखक के बारे में

By Tusheem Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन