sitamarhi news : 193.5 किलोग्राम गांजा से लदी कोरोला कार जब्त

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 09 May 2025 7:21 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बराही पैक्स गोदाम के समीप से पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा से लदी एक कोरोला कार को जब्त किया, जबकि चालक फरार होने में सफल हो गया.

विज्ञापन

मेजरगंज. थाना क्षेत्र के बराही पैक्स गोदाम के समीप से पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा से लदी एक कोरोला कार को जब्त किया, जबकि चालक फरार होने में सफल हो गया. जब्त की गयी कार से 193.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. मिली जानकारी के अनुसार, किसी ग्रामीण द्वारा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ललित कुमार को सूचना दी गयी कि तेज गति से आ रहे एक कोरोला कार ने बराही पैक्स गोदाम के समीप एक टेंपो में ठोकर मार दिया तथा लोगों को जूटते देख वह कार छोड़कर फरार हो गया. कार में बड़ी मात्रा में गांजा लदी है. पुलिस गश्ती दल में शामिल प्रपुअनि राजीव रंजन मौके पर पहुंच कार (जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 05 जेड 7101 है) को थाना ले आए. घटना शुक्रवार के दोपहर का बताया गया है. परि पुअनि राजीव रंजन के लिखित आवेदन पर अज्ञात चालक व वाहन मालिक के विरुद्ध स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन