Sitamarhi : जिले के आठ केंद्रों पर आज होगी सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा, तैयारी पूरी

Updated:
विज्ञापन
Sitamarhi : जिले के आठ केंद्रों पर आज होगी सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा, तैयारी पूरी

केंद्रीय चयन पर्षद के तत्वावधान में रविवार को बिहार पुलिस में सिपाही पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित होगी.

विज्ञापन

— 4600 परीक्षार्थी होंगे शामिल, 500 गज की परिधि में निषेधाज्ञा लागू

डुमरा

. केंद्रीय चयन पर्षद के तत्वावधान में रविवार को बिहार पुलिस में सिपाही पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित होगी. इसके लिए जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं, जिसमे कुल 4600 परीक्षार्थी शामिल होंगें. इसको लेकर डीएम व एसपी के निर्देश पर सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. साथ ही अनुमंडल प्रशासन ने सभी केंद्रों के पांच सौ गज की परिधि में निषेधाज्ञा लागू किया हैं. उक्त परीक्षा को लेकर कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण रूप से कराने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरा व जैमर लगाया गया हैं. बताते चले कि उक्त परीक्षा 20 जुलाई के बाद अब 23 जुलाई, 27 जुलाई, 30 जुलाई व 3 अगस्त को आयोजित होगी.

— इन केंद्रों पर होगी लिखित परीक्षा

परीक्षा केंद्र परीक्षार्थी

कमला बालिका उच्च विद्यालय 900सीतामढ़ी हाई स्कूल डुमरा 800उच्च विद्यालय बरियारपुर 650मध्य विद्यालय बरियारपुर 400एमआरडी बालिका उच्च विद्यालय 650श्री लक्ष्मी उच्च विद्यालय 500श्री मथुरा उच्च विद्यालय 450नगरपालिका मध्य विद्यालय भवदेपुर 250

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राकेश कुमार राज

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन